हजारीबाग, मई 19 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष मो अतीकुज्जमां जिले में सेवारत प्राथमिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ग्रेड 3 और ग्रेड 4 में पदोन्नति के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक पर उठाए जा रहे कदम असंतोषजनक है। ग्रेड 4 में पदोन्नति के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2025 को किया गया था। इस प्रकाशित सूची के विरुद्ध दावा आपत्ति के लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी। इसके बाद यह अपेक्षा थी कि वरीयता सूची का द्वितीय प्रकाशन किया जाएगा। लेकिन दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सूची का प्रकाशन नहीं किया जाना शिक्षकों के असंतोष का मुख्य कारण है। पदोन्नति की आस में शिक्षक सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। जिले के अधिकांश मध्य विद्यालय...