चम्पावत, जून 13 -- चम्पावत। सेवायोजन विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 30 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को टाइपिंग व्यवसाय में छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को समूह-ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक है। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र और इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.