अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के दफ्तरों के बाद सेवाभवन की बिल्डिंग की सूरत बदलेगी। 90 वार्डों की 15 लाख से अधिक आबादी को सुविधा देने वाले सेवाभवन की तस्वीर बदलेगी। करीब 10 से 15 साल बाद सेवाभवन की रंगाई पुताई का काम शुरू हुआ है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पहले सभी दफ्तरों को वातानुकूलित कराया। इसके बाद भवन की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया और अब काम शुरू हो गया है। नगर निगम की तीन मंजिला भवन बना है। इसमें नगर आयुक्त से लेकर अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर, चीफ इंजीनियर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, हाउस टैक्स, पथप्रकाश समेत संपत्ति व लिपिकों के दफ्तर हैं। भवन की कई सालों से मरम्मत नहीं हुई थी। जगह जगह गंदगी फैली हुई है। दो फ्लोर पर सफाई कर्मचारी पूरे दिन के लिए लगाए गए हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है। सीसीटीवी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.