अयोध्या, जुलाई 2 -- अयोध्या, संवाददाता। साकेत महाविद्यालय से सेवानिवृत हुए पूर्व प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह के लिए कॉलेज स्टाफ द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनके सेवा काल की यादों को ताजा कर लोगों की आंखे नम हो गई। इस दौरान डॉ अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने 1988 से सेवा प्रारंभ की। साकेत महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में प्रवक्ता के रूप में नियमित शिक्षण सेवा यात्रा का आज 36 वर्ष 11 माह के बाद आज 30 जून को प्रोफेसर, रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन में अंतिम कार्य दिवस के रूप में पूर्ण विराम ले रही है। इस दौरान प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी, डॉ अंजनी सिंह, डॉ विवेक कुमार सिंह ,डॉ कुमुद रंजन, डॉ आशुतोष त्रिपाठी ,डॉ अखिलेश सिंह , डॉ अमूल्य सिंह, डॉ आशीष सिंह , डॉ रिचा पाठक, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ उपमा वर्मा और डॉ कविता सिंह आदि लोग मौजूद र...