सासाराम, जून 2 -- काराकाट, हिटी। कन्या मध्य विद्यालय मोथा में शनिवार को प्रधानाध्यापक नौशाद खां की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक ने 9 जुलाई 2020 से 31 मई 2025 तक स्कूल में अपनी सेवा दी। संबोधन में विद्यालय के बच्चों,शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। कहा कि विद्यालय में बिताए गए पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे। विदाई के समय कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक बबन पाठक व मंच संचालन शिक्षक रविकांत तिवारी ने किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक का प्रभार संजय कुमार सिंह को सौंपा। मौके पर उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय मोथा के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, विनोद तिवारी, लालमोहर राम,एहसान खान, इरशाद खान,रानी कुमारी,इंदू कुमारी, सीमा कुमारी,रबनवाज खान...