गढ़वा, फरवरी 1 -- डंडई। अंचलाधिकारी राजकुमार प्रजापति, सीआई राजेंद्र प्रसाद यादव और रारो पंचायत सचिव सुदर्शन राम सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त सीओ सहित अन्य कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। बीडीओ देवलाल करमाली ने सीओ को गीता भेंट किया। विदाई समारोह में लवाही मुखिया बच्चा लाल गुप्ता, डंडई मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, रारो मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर, करके मुखिया ललन कुमार चौधरी, सोनेहरा मुखिया अजय पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष भोलाराम, प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार मांझी, अंचल कर्मी उमेश कुमार रवि, नुमान अंसारी, अरविंद महली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...