औरंगाबाद, अगस्त 7 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका शांति ओझा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विद्यालय परिवार ने चेतना सत्र में विशेष श्रद्धांजलि सभा आहूत कर एक मिनट का मौन प्रार्थना की। प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने बताया कि शांति ओझा अस्सी के दशक में एक आदर्श शिक्षिका के रूप में यहां रही थीं। उन्हें भी उनसे आरंभिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ था। वह कुशल अध्यापिका के साथ अच्छे विचारों की धनी थीं। उनके पति स्व. जगदीश ओझा भी एक सच्चे शिक्षाविद रहे थे। शांति ओझा के बड़े पुत्र शशिकांत ओझा भी एक सेवानिवृत अधिकारी हैं। दूसरे पुत्र रविकांत ओझा कोल इंडिया में महाप्रबंधक रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.