सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से एक रिटायर्ड शिक्षक का 23 हजार रुपए चोरी हो गया। वे पेंशन निकालने बैंक शाखा में गए थे। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। लंभुआ नगर पंचायत की मुख्य बाजार में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में देवरी निवासी अंशुमान सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक), वे अपने खाते से सोमवार को पेंशन का पैसा निकालने आए थे। उनके पुत्र सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही वह पैसा निकाल कर अपने झोले में रखे और बैलेंस चेक कराने के लिए बैंक मैनेजर के पास गए, उसके बाद उन्होंने देखा कि झोले से पूरा पैसा गायब था। उन्होंने बताया कि झोले को दोनों तरफ से काटकर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकि...