पटना, फरवरी 3 -- रामकृष्णानगर की शिव बिहार कॉलोनी में चोरों ने सेवानिवृत शिक्षक के बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी कर ली। पीड़ित वासुदेव प्रसाद की शिकायत पर पुलिस केस दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है। नालंदा के नूरसराय थाने के कुन्दी निवासी वासुदेव प्रसाद वर्तमान में शिव बिहार कॉलोनी रोड नंबर-7 में रहते हैं। वह घर में ताला बंदकर गांव गए थे। वहां से लौटा तो देखा कि घर में सामान बिखरे हैं। घर में रखे लाखों के जेवरात गायब थे। सीसीटीवी फुटेज देखा तो घटना 27 जनवरी की रात करीब 11 से सुबह पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...