अररिया, नवम्बर 21 -- जोकीहाट, (एस) दो वर्ष पहले सेवानिवृत हुए शिक्षक दिनेश झा(63 वर्ष) का गुरूवार को निधन हो गया। उनका वे प्रखंड के पथराबाड़ी पंचायत के सतघरा गांव के रहने वाले थे। इनके निधन से गांव सहित जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई है। समाजसेवी रमेश झा ने बताया कि दिनेश झा सरल व सादगीपूर्ण जीवन में विश्वास रखते थे। वे करीब छह महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूर्व जिला पार्षद गुलशन आरा, पथराबाड़ी पंचायत के सरपंच अब्दुल वदूद सहित सैकड़ों लोग पहुंचकर अंतिम दर्शन कर शिक्षक दिनेश झा की पत्नी व बच्चों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक शाहनवाज आलम ने भी दिनेश झा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। निधन की खबर पर प्लसटू प्रोजेक्ट हाईस्कूल जोकीहाट में भी शोक की लहर छा गई। शोक व्यक्त करने वालों में राजद नेता पोलो झा, पथरा...