लोहरदगा, फरवरी 8 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखण्ड बस्ती निवासी हाई स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक दीपेश्वर पांडेय का 85 वर्ष की उम्र में निधन शनिवार को हो गया। स्व पांडेय शुक्रवार रात्रि ब्लड प्रेशर हाई हो जाने से बाथरूम में गिर गए थे। रांची के एक हास्पिटल में उनका देहांत हो गया। दीपेश्वर पांडेय डा अनुग्रह नारायण हाई स्कूल के संस्थापक सदस्य थे। स्कूल की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह इसी स्कूल के शिक्षक थे। वह वर्ष 2001 में सेवानिवृत हुए थे। कैरो में दुर्गा पूजा की शुरुआत 1968 में हुई थी। इसकी शुरुआत करने में भी दिपेश्वर पांडेय की अहम भूमिका थी। तब से लगातार दुर्गा पूजा कराने इस अवसर पर नाटक मंचन कराने में स्व पांडेय की मुख्य भूमिका थी। कैरो के भव्य दुर्गा बाड़ी निर्माण में भी उनका काफी योगदान रहा। इसके अलावा कैरो और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.