चतरा, अक्टूबर 4 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक सेवानिवृत बीएसएफ के जवान के घर से नगदी सहित 18 लाख की संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया। घटना शुक्रवार की देर रात की है। बताया जाता है कि सेवानिवृत्ति बीएसएफ के जवान आदित्य प्रसाद सोनी मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ रांची गए हुए थे। शुक्रवार को वे लगभग दस बजे रात को गिद्धौर अपने रिश्तेदार के यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेकर ब्रह्मपुर अपने घर पहुंचे। ब्रह्मपुर पहुंचने के पश्चात देखा की उसका घर का मेन दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है। यह देख आदित्य को चोरी होने की शंका जताई। परिजनों ने घर में छानबीन किया। इस क्रम में देखा कि घर का आलमीरा का लॉकर टूटा हुआ है। जिसमें से पांच किलोग्राम चांदी की जेवरात,100 ग्राम सोने की जेवरात एवं नगद करीब डेढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.