गढ़वा, फरवरी 2 -- चिनिया। थाना के सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त थाना के सहायक अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार साह को समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह में मुख्य रुप से उपस्थित रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह, रंका पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी अमित कुमा सहित अन्य लोग मौजूद थे। सेवानिवृत्त सहायक अवर निरीक्षक को उपहार देकर विदाई दी गई। रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्ति की एक सामान्य प्रक्रिया होती है। सभी लोगों को नौकरी के दौरान एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है। सेवानिवृत्त कृष्णा कुमार ने बताया कि 1999 में सिपाही के पद पर सेवा में आए थे। गर्व है कि प्रमोशन होने के बाद सहायक अवर निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे। चिनिया थाना में 11 माह त...