सिमडेगा, नवम्बर 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस लाईन में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर एसपी एम. अर्शी ने रिटायर्ड सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार झा और पुलिस अवर निरीक्षक राम विनय कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान एसपी ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता, मोमेंटो, छाता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी एम. अर्शी ने कहा कि दोनों अधिकारी अपनी सेवाकाल के दौरान निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहे हैं और उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ पुलिस विभाग को हमेशा मिलेगा। मौके पर रिटायर्ड दोनों पुलिस अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। साथ ही कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए सभी का आभारी हैं और भविष्य में भी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.