पटना, दिसम्बर 24 -- सेवानिवृत्त डीएसपी प्रेमनाथ राम पर विभागीय कार्यवाही चलेगी। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इससे जुड़ा संकल्प जारी किया है। जुलाई 2023 में पूर्णिया के बारसोई में एसडीपीओ रहते उनके विरुद्ध धरना-प्रदर्शन के क्रम में ससमय अपेक्षित कार्रवाई न करने तथा प्रशासनिक विफलता का आरोप है। उन्हें दस दिनों के अंदर मुख्य जांच आयुक्त के कार्याल्य में उपिस्थत होने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...