मैनपुरी, फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिला कोषाधिकारी एवं प्रभारी वित्त लेखाधिकारी (बेसिक) मनोज यादव से मुलाकात की। जिला संयोजक अभय चौधरी ने विभिन्न लंबित देयकों के भुगतान संबंधी समस्याओं को रखा। जिनमें प्रमुख रूप से एरियर भुगतान एवं प्रत्येक माह वेतन भुगतान में विलंब की समस्याओं को रखा। जिला कोषाधिकारी ने संगठन द्वारा उठाई गई मांगों का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा इस वर्ष मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पेंशन-फंड आदि पत्रावलियों को तैयार कराए जाने का अभी तक आदेश जारी नहीं किया गया है। जिससे पेंशन फंड भुगतान में देरी की संभावना है। इस पर पटल सहायक को पेंशन पत्रावलियां शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए। जिला सहसंयोजक हरेंद्र सिंह बैस ने बकाया ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.