सिमडेगा, जनवरी 3 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जलडेगा गांव में आईटीबीपी से रिटायर्ड होकर घर आने वाले जवान संतु सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। संतु पिछले 38 वर्षों तक भारत-तिब्बत सीमा में पुलिस के रुप में देश की सेवा की है। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा मंडल महामंत्री सह समाजसेवी फ़िरू बड़ाइक ने किया। मौके पर ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त जवान को सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा कर लौटे जवानों का सम्मान करना गांव और समाज के लिए गर्व की बात है। सम्मान समारोह को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। ताकि युवाओं में देश सेवा की भावना और अधिक मजबूत हो सके। -

हिंदी हिन्दुस्त...