बोकारो, जून 27 -- पेटरवार। पेटरवार के बुंडू निवासी सह सेवानिवृत्त पशुपालन स्वास्थ्य कर्मी सुरेश राम (72 वर्ष) का निधन हृदयाघात से गुरुवार की रात्रि में हो गया। दिवंगत का शुक्रवार को बुंडू के अम्बा गढ़ा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। बता दे कि दिवंगत सुरेश राम पेटरवार स्थित पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर के रूप में कार्य करते हुए वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर पाकर जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.