कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। थल सेना से सेवानिवृत्त सैनिक सत्यसेन कुशवाहा के अपने गांव जंगल बनवीरपुर लौटने पर राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत की तरफ से सिधुआं बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने कहा कि भारतीय सेना के दम पर ही हम सुरक्षित हैं। जिलाध्यक्ष केदारनाथ कुशवाहा ने कहा कि आगामी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के किनारे मुन्ना कॉलोनी में मनाई जाएगी। उसमें कुशवाहा समाज के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. सुनील मौर्य, लालमन कुशवाहा, डॉ. हरिहर कुशवाहा, अमित कुशवाहा, हरिनार...