खगडि़या, जून 30 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। गोगरी प्रखंड के पसराहा गांव के सेवानिवृत सुबेदार लखनलाल सिंह का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे। उनका पटना के एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था। लखनलाल सिंह की असामयिक निधन से गावँ में मातम पसर गया है। बताया गया कि सूबेदार लखनलाल सिंह 1962 में भारतीय सेना में नियुक्त हुए थे। वे 1965 और 1971 के पाकिस्तान से युद्ध में भागेदारी निभाए थे। दोनों युद्ध में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। रविवार को पटना के मेदांता अस्पताल में आख़री सांस ली। पुर्व सैनिक सुबेदार गोल्ड मेडलिस्ट लखन लाल सिंह के दो पुत्र पवन कुमार और प्रवीण कुमार और दो पुत्री सुषमा कुमारी, सुष्मिता कुमारी हैं। दोनों दामाद सेना में हीं थे। पूर्व सैनिक विमल प्रसाद सिंह और सूबेदार मैजर जितेन्द्र कुमार सिंह। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.