सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- पिपराही। पिपराही थाने के नारायणपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर सेवानिवृत्त सुरक्षा आयुक्त राम स्वार्थ प्रसाद तथा उनके बुजुर्ग भाई राम नगीना प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद तथा भतिजा चंद्रशेखर प्रसाद और सुरेश प्रसाद को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मियों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराही में कराया जा रहा है। जबकि रामनगीना प्रसाद को शिवहर सदर अस्पताल रेफर किया गया।गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवहर अस्पताल से केएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। सेवानिवृत्त सुरक्षा आयुक्त के आवेदन पर थाना में एफआईआर की गई है। जिसमें गांव के दिनेश पासवान, परेखा पासवान, कबुतरी देवी, नंदिनी कुमारी, काजल कुमारी तथा दिलीप पासवान की पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सेवानिवृत्त सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि गांव के एक जमीन का खेसरा विभ...