रामगढ़, फरवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि बिजूलिया तालाब रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर सभागार में रविवार को सीसीएल रजरप्पा कॉलोनी के पूर्व निवासियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसी झा ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने सेवा निवृत्ति के बाद आने वाली विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में कई तरह की चुनौतियों और झंझावातों का सामना करना पड़ता है, जिससे निपटने के लिए आपसी सहयोग और संवाद आवश्यक है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास और नियमित संवाद की जरूरत पर बल दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बाजारटांड स्थित जिला मैदान में एक घंटे के लिए सभी सदस्य एकत...