रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में सेवानिवृत्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सेवानिवृत्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संघ का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव कामेश्वर प्रसाद, संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, दीपक जेम्स तिग्गा, सुभाष चंद्र मेहता और कोषाध्यक्ष रवि शंकर चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। इसके गठन का मुख्य उद्देश्य श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संवर्ग को एसीपी और एमएएसपी के रूप में उच्चतर पद का वेतनमान लाभ दिलाने के लिए आवाज उठाना है। इसमें सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में मो शकील अहसन एवं राकेश कुमार सिन्हा का चुनाव किया गया। संघ का अपना एक कार्यालय अमृत लोक कंपलेक्स अलकापुरी में होगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.