सहरसा, जनवरी 8 -- सलखुआ, संवाद सूत्र कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना पुलिस ने लखीसराय जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत मोरबरिया रहुआ निवासी गुदर यादव को कार्रवाई करते हुए उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बीते साल तीन जुन को चिरैया थाना अंतर्गत साम्हरखुर्द गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के परिजन द्वारा चिरैया थाना में 08 नामजद व पांच अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइनर और शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि घटना की सुपारी देने वाले अब भी पुलिस गिरफ्त से कोसों दूर है। साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास रहा है। हत्या में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने...