पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के बड़कागांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम बिहारी तिवारी का रविवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे तथा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अमानत नदी के बड़कागांव तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में शुभचिंतकों की उपस्थिति में बड़े बेटे अरविंद तिवारी ने मुखाग्नि दी। श्याम बिहारी तिवारी एक सफल शिक्षक के साथ कुशल कलाकार भी थे। गायन कला के अलावा वे ढोलक व डुग्गी बजाने में भी पारंगत थे। कई सामाजिक-धार्मिक नाटकों का निर्देशन भी किया था। उनके निधन से गांव में शोक है। शिक्षक समुदाय ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...