रांची, दिसम्बर 5 -- रांची। सेठ सीताराम विजयवर्गीय स्कूल, डोरंडा के सेवानिवृत्त शिक्षक धीरेंद्र कंठ (85 वर्ष) का गुरुवार की रात निधन हो गया। उन्होंने 35 वर्षों तक स्कूल में सेवा दी। झारखंड शिक्षक संघ में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। वर्ष 1996 में संयुक्त बिहार-झारखंड से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। विभिन्न सामाजिक संस्थानों से जुड़े रहे और समाजसेवा में निरंतर सक्रिय रहे। शिक्षक संघ और स्कूल के शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...