बांका, फरवरी 2 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक को उनके छोटे पुत्र ने डंडे से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल महेशानंद ठाकुर के बड़े पुत्र मिथलेश ठाकुर ने बताया कि उनके पिता हाल में ही धोरैया प्रखंड से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका छोटा भाई नीलेश ठाकुर अक्सर पिता से रूपए की मांग करता रहता है। रविवार को भी उसने पिता से रूपए की मांग की। पिता ने रूपए देने से इंकार किया तो उसने लाठी डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...