जौनपुर, दिसम्बर 19 -- बरईपार। शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता वह जीवन भर किसी न किसी रूप में अपनी सेवा देते रहते हैं। गुरु का महत्व शिष्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बिना गुरु का कभी ज्ञान नहीं मिल पाता। यह बातें शुक्रवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार सिंह, शशि प्रकाश श्रीवास्तव के विदाई समारोह के दौरान राष्ट्रीय इण्टर मीडिएट कालेज सिरसी के प्रांगण में कही। यहां से दोनों शिक्षक सिवानिवृत्त हुए। मुंबई भाजपा उत्तर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...