भागलपुर, मार्च 12 -- थानाक्षेत्र के अब्जूगंज-कुमैठा प्रधानमंत्री सड़क पर साधु बाबा स्थान पुलिया के समीप बीते आठ मार्च को बाथ थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णानंद चौधरी को गोली मारकर बदमाशों ने जख्मी कर दिया गया था। घायल शिक्षक को मायागंज रेफर किए जाने की स्थिति में परिजन उनका इलाज बेगूसराय में करा रहे हैं। घायल के बयान पर सुल्तानगंज थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त दिलखुश मंडल और बुच्चन मंडल को हत्या के प्रयास के मामले में 10 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में दिलखुश मंडल की तबीयत खराब हो गई, जिसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से दिलखुश फरार हो गया। इस संबंध में बरारी थाना में केस दर्ज कर...