बेगुसराय, फरवरी 4 -- छौड़ाही। यूको बैंक शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े जेब कटी की बड़ी घटना सामने आई है। जेब कतरे ने अमारी पंचायत के बरदाहा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव राय की जेब से 40 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव राय पेंशन की राशि 40 हजार रुपए की निकासी करने यूको बैंक छौड़ाही पहुंचे थे। रुपए निकालने के बाद जैसे ही वे बैंक परिसर में अन्य कार्य निपटाने लगे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर जेब कतरे ने उनकी जेब से नकदी साफ कर दी। पीड़ित को जब रुपए गायब होने का एहसास हुआ तो उन्होंने बैंक कर्मियों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस हरकत में आ गई। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.