दुमका, मार्च 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय कृत उच्च विद्यालय जरमुंडी में प्रधानाध्यापक रहे 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार झा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत शिक्षक अशोक कुमार झा को तबियत बिगड़ने के बाद रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरमुंडी में भर्ती कराया गया था,जहां ईलाज के दौरान शाम के करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शिक्षक अशोक कुमार झा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके पुत्र ललन झा ने बताया कि सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को बासुकीनाथ से गोड्डा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। शिक्षक अशोक कुमार झा का अंतिम संस्कार भागलपुर स्थित बरारी गंगा घाट में किया जाएगा। शिक्षण के क्षेत्र में लोकप्रिय रहे मृदुभाषी अशोक कुमार झा तात्कालीन जरमुंडी राजकीय उच्च विद्यालय (अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.