अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के अशरफाबाद गांव में जल निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाने के विवाद बीच एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने महिला प्रधान और उसके पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने से प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अशरफाबाद ग्राम पंचायत में जल निकासी के लिए इंटर लॉकिंग कराने तथा नाली में जगह-जगह ह्यूम पाइप डालने का काम किया जा रहा था। अपने घर के सामने सेवानिवृत्त शिक्षक राम बुझारत विश्वकर्मा एवं उनके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। बीते गुरुवार को जब प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार कन्नौजिया उर्फ निर्मल ने जल निकासी के लिए नाली में ह्यूम पाइप डलवाना शुरू किया तो राम बुझारत के परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.