रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन झारखंड (फ्रुक्टाज) ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्या का समाधान करने के मामले में रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली व उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई है। फ्रुक्टाज के महासचिव हरिओम पांडेय ने कहा कि हमारे लगातार प्रयासों के बावजूद सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्ति-उन्मुख शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अबतक नहीं हो पाया है। फ्रुक्टाज सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय में बढ़ती अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की। हरिओम पांडेय ने कहा कि वर्तमान प्रभारी कुलपति की कार्यालय में अनुपस्थिति और प्रशासनिक ढिलाई के कारण फाइलों के निष्पादन में महीनों लग रहे हैं, जिससे सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपने हक का लाभ समय पर नहीं मिल पा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.