विकासनगर, अगस्त 30 -- राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को नगर पालिका टाउन हॉल में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षा के उन्नयन और छात्र हितों पर चर्चा भी की गई। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि समाज को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विशिष्ट अतिथि बीईओ विनीता नेगी कठैत ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वह बच्चों को शिक्षा और संस्कार देते हैं तो सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने अनुभवों के आधार पर समाज का मार्ग...