उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में राजकर्मियों के बराबर अशासकयी प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों व परिषदीय शिक्षक, कर्मचारियों को 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी देने की मांग उठाई है। कहा कि महंगाई भत्ते की दर 50 फीसदी हो जाने पर ग्रेच्युटी की सीमा 20 से बढ़ाकर 25 लाख तक की जाए। बोले राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार ने 1 जनवरी 2024 को अथवा इसके बाद सेवानिवृत्त गे्रच्युटी व मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 लाख कर दी गई है। 18 माह से अधिक का समय व्यतीत हानेे के बाद भी अशासकीय सहायक प्राप्त माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों के सेवानिवृत शिक्षकों व कर्मचारियों को गे्रच्युटी व मृत्यु ग्रेच्युटी का लाभ न मिलने से आर्थिक क्षति हो रही है। जिसे तत्काल प्रभाव से दिया जाने की बात रखी। सदन में यह मुद्दा उठाए जाने पर सीनियर ...