गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- लोनी, संवाददाता। लोनी में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त वारंट अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय योगेश कुमार लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में करीब एक दशक से अधिक समय से रह रहे थे। वह भारतीय वायु सेना से 31 जुलाई को वारंट अफसर के पद से रिटायर हुए थे। वह शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर दिल्ली सहारनपुर रोड किनारे मैकेनिक की दुकान के सामने किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उनके साथ मा...