बरेली, नवम्बर 29 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के नवंबर माह में सेवानिवृत हुए 10 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में विदाई दी गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों में प्रेम सिंह, उपेन्द्र बहादुर सिंह, राजेश सिन्हा, मोहम्मद यामीन,सतेंद्र सिन्हा, लक्ष्मी देवी, नरेश सिंह, उमेश कुमार सैनी, माया देवी, अनीस फातमा आदि हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर यूएस नाग, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर रंजीत सिंह ढ़करवाल आदि अधिकारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...