नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 78.60 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पीड़िता को निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर फंसाया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-56 में रहने वाली नीरू मेहता ने पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। उनके व्हाट्सऐप पर 16 नवंबर 2025 को रिया कपूर नाम की महिला के मोबाइल से एक संदेश आया। संदेश में शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। संदेश के साथ एक लिंक भी था। उस पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गईं। ग्रुप में 104 सदस्य जुड़े थे। व्हाट्सऐप ग्रुप पर लोग निवेश करने और लाभ की जानकारी साझा कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.