अलीगढ़, फरवरी 21 -- -साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की कार्रवाई, खाते उपलब्ध कराते थे आरोपी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अकराबाद के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को डिजिटल अरेस्ट करके 20.82 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के दो आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से चार बैंक पासबुक, पांच चेकबुक, दो पैन कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, दो मोबाइल फोन व एक सिम मिली है। ये दोनों साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अकराबाद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि सात जनवरी को शातिर ने कॉल किया था। स्वयं को पुलिस बताते हुए कहा कि हम बैंक अकाउंट में मनी लॉड्रिंग के मामले में जांच कर रहे हैं। आपके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। फिर कोर्...