बिजनौर, फरवरी 23 -- सेवानिवृत्त बैंककर्मी और जनसेवा केंद्र संचालक को पत्र भेजकर 16 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सेवानिवृत्त बैंककर्मी और जनसेवा केंद्र संचालक को पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे में लगी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित शिवाजी नगर निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी बलबीर सिंह के घर के मुख्य दरवाजे के पास लिफाफा में पत्र रखकर रंगदारी मांगी थी। पत्र में 10 लाख रुपये एक बैग में रखकर काली माता मंदिर से आगे फाटक से पहले कालोनी के पास नहर पार कर नई कालोनी के पास रखने को कहा था। 10 लाख रुपये नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी। वहीं नई बस्ती निवासी संजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.