हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट में करीब एक सप्ताह पहले मंदिर से लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी पर कार सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया था। घायल को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी कर्मवीर सिंह करीब 20 साल पहले फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। 27 दिसंबर की सुबह मंदिर से लौट रहे थे। घर के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर फरार हो गए थे। तीन गोली लगने से कर्मवीर सिंह घायल हो गए थे। खून से लथपथ कर्मवीर सिंह को परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल फौजी की पत्नी रंजन...