सहारनपुर, सितम्बर 13 -- सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी से कोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हिम्मतनगर निवासी राजकुमार लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। राजकुमार ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विभाग में लेखाधिकारी रह चुके प्रयागराज निवासी रामजतन मंडेला उनके घर पहुंचे और दावा किया कि उनके उच्च न्यायालय के एक जज से करीबी संबंध हैं। इसी आधार पर उन्होंने राजकुमार के बेटे को कोर्ट में प्रशासनिक अधिकारी की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित का कहना है कि इसके बदले मंडेला ने तीन लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये नकद लिए गए, जबकि बाकी दो लाख रुपये 16 ज...