उत्तरकाशी, अप्रैल 26 -- उत्तरकाशी। सेवानिवृत्त पेंशनर संगठन उत्तरकाशी का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को विधिवत रूप संपन्न हो गया। अधिवेशन में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गाठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से प्रेम सिंह पंवार को अध्यक्ष नामित किया गया। शनिवार को सुमन सभागार में आयोजित सेवानिवृत पेंशन संगठन के अधिवेशन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय रावत ने किया। इस मौके पर संगठन की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से वीडी चमोली को सचिव, ब्रहम्मांनद उनियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र नौटियाल व अजय रावत ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.