कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। एसपी ऑफिस में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नूतन वर्ष से पहले सेवानिवृत्त हुए एक निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को विदाई दी गई। निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, उप निरीक्षक मिश्रीलाल व फॉलोअर मंगल प्रसाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इन्हीं के लिए पुलिस ऑफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने तीनों पुलिस कर्मचारियों ने अंग वस्त्र पहनाकर विदाई दी। साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह, डीएसपी कौशाम्बी जेपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.