प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की त्रैमासिक गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने आवंटित कक्ष को छोटा होने की जानकारी देते हुए परिसर में अन्यत्र एक बड़ा कक्ष आवंटित करने की मांग की। डीसीपी ने समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। गोष्ठी में संगठनों के सदस्यों ने कविता व गीत की प्रस्तुति कर समां बांधने का भी काम किया। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केएन त्रिपाठी, रामनिहोर मिश्र, संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.