मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजू गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि "चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन पर्यंत रोगियों की सेवा के लिए समर्पित रहता है। इस अवसर पर पूर्व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी उन्नाव डॉ. बी.के. गुप्ता, डॉ. अंजनी पाठक, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. अर्चना,डॉ अजय आनंद,डॉ संजय चौधरी,डॉ अनिल कुमार यादव,डॉ अवनीश सिंह,डॉ कन्हैया त्रिपाठी , डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रेखा, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, राम अवध राम,प्रफुल्ल राय,अभिषेक सिंह सेंगर, अ...