पाकुड़, मार्च 9 -- हिरनपुर। शुक्रवार शाम को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए एएसआई अमरनाथ राम को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने की। मौके पर मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त हुए एएसआई अमरनाथ राम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में इन्होंने बेहतरीन ढंग से पुलिस व पब्लिक के रिलेशन को स्थापित किया है। मालूम हो कि सेवानिवृत्त एएसआई की पहली पोस्टिंग 14 अक्टूबर 1999 में लोहरदगा जिले में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। जबकि 28 फरवरी 2025 को वो सेवानिवृत्त हो गए। मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु उपाध्याय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.