सहरसा, नवम्बर 30 -- सहरसा। शहर के नया बाजार लवली आनंद पथ निवासी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के उपसचिव पंकज कुमार सिन्हा की धर्मपरायण माता सेवानिवृत्त एएनएम ग्रेड ए निर्मला देवी का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। वे अपने पीछे पुत्र पंकज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, पुत्री निशु सिन्हा, मंत्रालय में पदस्थापित दामाद रणधीर सिन्हा, पोते पोती नाती नतिनी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति स्व. अरविन्द कुमार सिन्हा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त थे। इनका अंतिम संस्कार रविवार को गढ़ मुक्तेश्वर में किया गया। उनके निधन पर परिजनों, मोहल्लेवासियों सहित शुभेच्छुओं ने संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.