दरभंगा, मार्च 25 -- लहेरियासराय। विवि थाने के चूनाभट्ठी निवासी वन विभाग के सेवानिवृत्ति पदाधिकारी सुरेश ठाकुर के खाते से साइबर ठगों ने साढ़े आठ लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है। मामले को लेकर उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान की राशि उनके खाते में आई। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आय। इसमें फोन करने वाले ने बताया कि वे ट्रेजरी ऑफिसर बोल रहे हैं। आपके खाते में भुगतान के लिए ओटीपी भेजा गया है। इसी बात पर उन्होंने साइबर ठगों के झांसे में आकर ओटीपी बता दिया। साइबर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक की ठोकर से बिजली पोल टूटा जाले। जोगियारा में गत 23 मार्च की रात ट्रक की ठोकर से एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से गांव में विद्युत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.