आगरा, दिसम्बर 7 -- एटीएम कार्ड बदल कर शमसाबाद रोड स्थित हरी नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी मो.आसिफ खान (61) के बैंक खाते से शातिर साइबर अपराधियों ने 16 लाख 56 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट आगरा में तहरीर देकर दो अज्ञात युवकों पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की शाम वह राजपुर चुंगी स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे थे। बार-बार प्रयास करने के बाद भी कैश नहीं निकल रहा था। इसी बीच एटीएम के अंदर मौजूद दो युवक उनकी मदद करने को आए। उनसे बातचीत करने लगे। बातचीत में उलझाकर एक मौका पाते ही युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित को भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब उनका यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल होने लगा। खाते में नो बैलेंस दिखा, तो वह तुरंत बैंक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.